
सहारनपुर। युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर आज युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी अपने जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में देहरादून रोड पर एकत्रित हुए और वहां से पैदल मार्च करते हुए क्लार्क होटल के पास बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर स्मारक पर पहुंचे। 26 नवंबर संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर आज युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा एवं पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चैधरी के साथ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चैधरी ने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने एक ऐसा अद्वितीय संविधान हमारे देश को दिया, जिसमें सभी के लिए न्याय है। युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा ने बाबासाहेब को नमन करते हुए कहा की डॉक्टर अंबेडकर ने हमें जो संविधान दिया उसी की बदौलत आज भारत विश्व का सबसे बड़ा और गौरवशाली लोकतंत्र है, जिस पर हम सभी को गर्व है। गौरव वर्मा ने कहा कि यह बड़ी विडंबना है कि आज देश की सत्ता में बैठे लोग बाबा साहब के नाम पर राजनीति करते हैं और दूसरी तरफ उनके दिए संविधान को कमजोर करके देश की समस्त संवैधानिक संस्थाओं पर कुंडली मारकर बैठे हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की इन जन विरोधी नीतियों से देश के लोकतंत्र का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है और हमें अब लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा। इस अवसर पर संदीप डाबरे (विधान सभा अध्यक्ष रामपुर मनिहारन युवा कांग्रेस), जॉनी बिरला (विधान सभा अध्यक्ष नकुड़ युवा कांग्रेस), युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजन बिरला, राजीव बत्रा, दीपक सैनी, मनीष गोदियाल, सलमान, आयुष कुमार, पंकज कुमार, पीयूष कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट: जावेद साबरी चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब