
सहारनपुर, : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सहारनपुर पहुंचे। वह नागल क्षेत्र के गांव सरसीना में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। हालांकि, मुख्यमंत्री धामी ने सिर्फ 15 मिनट के लिए ही इस समारोह में भाग लिया और बाद में वापस लौट गए।
सहारनपुर जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे, ताकि उनकी यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी, और प्रशासन ने कार्यक्रम के दौरान सभी जरूरी कदम उठाए।