
शारजहां :अंडर-19 एशिया कप के 8वें मैच में भारत ने सोमवार को जापान पर शानदार जीत दर्ज की। शारजहां क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 339 रन बनाए। जवाब में जापान की टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 128 रन ही बना सकी।
भारतीय पारी:
सहारनपुर निवासी कप्तान मोहम्मद अमान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 106 गेंदों में 122 रन बनाए। उनका साथ दिया आयुष म्हात्रे (54) और केपी कार्तिकेय (57) ने। अंत में हार्दिक राज 25 रन बनाकर नाबाद रहे।
जापान के गेंदबाजों में किफर यामामोटो-लेक और ह्यूगो केली ने 2-2 विकेट लिए, जबकि काजुमा काटो-स्टैफ़ोर्ड और आरव तिवारी को 1-1 सफलता मिली।
जापान की पारी:
जापान के लिए ह्यूगो केली ने 50 रन और चार्ल्स हिंज ने नाबाद 35 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सके। भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। चेतन शर्मा, हार्दिक राज, और केपी कार्तिकेय ने 2-2 विकेट लिए। युद्धजीत गुहा ने 1 विकेट हासिल किया।
स्कोर:
भारत: 50 ओवर में 6 विकेट पर 339 रन (मोहम्मद अमान 122*, केपी कार्तिकेय 57)
जापान: 50ओवर में 8 विकेट पर 128 रन (ह्यूगो केली 50, चार्ल्स हिंज 35*)
नतीजा: भारत 211 रन से जीता।
यह जीत भारत को अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में मजबूत स्थिति में पहुंचा सकती है।
मनोज मिड्ढा
डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब