
देवबंद से भारतीय जनता पार्टी की विधायक रही शशिबाला पुंडीर के दत्तक पुत्र शिवा ठाकुर का हृदय गति रुकने से अचानक निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर फैल गई है। पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर के ऊपर पिछले कुछ समय से गमों का पहाड़ टूट रहा है। पहले उनके भाई प्रदीप चौहान की मृत्यु हो गई थी। फिर उनके पति राजपाल पुंडीर और अब उनके दत्तक पुत्र शिव ठाकुर की मौत हो गई है।
डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब शिव ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।