
सहारनपुर , सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महानगर इकाई के त्रैवार्षिक कार्यकाल के लिए नई टीम की घोषणा प्रदेश उपाध्यक्ष और मुख्य चुनाव अधिकारी यशपाल मैनी ने की। विवेक मनोचा को अध्यक्ष, सुरेंद्र मोहन सिंह चावला को वरिष्ठ महामंत्री, पुनीत चौहान को महामंत्री, और सुधीर मिगलानी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
स्थानीय रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन पर आयोजित समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत शॉल, हार और उपहार देकर किया गया। विवेक मनोचा ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और प्रमुख योजनाओं जैसे “नौकरी छोड़ो करो व्यापार” व “60 वर्ष के बाद पेंशन” पर विशेष कार्य करने की बात कही।
कार्यक्रम का सफल संचालन यशपाल मैनी ने किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी और प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे।
मनोज मिड्ढा
डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब