
सहारनपुर के मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधी कॉलोनी निवासी अरुण कुमार की बूरा बाजार में पतासे की दुकान है। 2017-18 में उन्होंने GST पंजीकरण के लिए एक सीए को अपने दस्तावेज दिए थे, लेकिन कम आय होने के कारण GST रद्द करा दी। अब, सात साल बाद, GST विभाग से लाखों रुपए का नोटिस मिलने पर उनके होश उड़ गए।
अरुण का आरोप है कि GST रद्द कराने के बाद उन्होंने अपने कागजात वापस नहीं लिए थे। अब किसी ने उनके नाम से फर्म पंजीकृत कर ली है। परेशान अरुण ने SSP को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले की जांच की जा रही है।